Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSakshi Jamuar Achieves 89th Rank in UPSC Exam Inspires Local Students

साक्षी की सफलता से चर्चा में आया था गढ़वा

फोटो साक्षी जमुआर डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर का अप्रैल 2024 में घोषित यूपीएससी की परीक्षा में 89 रैंक हासिल करने पर देशभर में गढ़वा चर्चा मे

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 8 March 2025 08:21 AM
share Share
Follow Us on
साक्षी की सफलता से चर्चा में आया था गढ़वा

गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर का अप्रैल 2024 में घोषित यूपीएससी की परीक्षा में 89 रैंक हासिल करने पर देशभर में गढ़वा चर्चा में आया था। सफलता के तुरंत बाद साक्षी ने कहा था कि 10वीं किसी भी छात्र के लिए गेटवे होता है। मैट्रिक उत्तीर्ण होने के बाद यहीं से छात्रों की पढ़ाई तीन धाराओं विज्ञान, कला और वाणिज्य में बंट जाती है। अपनी समझ, पसंद और रूचि को ध्यान में रखकर छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई में किसी दोस्त, रिश्तेदार को देखा-देखी विषयों का चयन करने पर आगे चलकर कठिनाई हो सकती है। बकौल साक्षी परीक्षा पास करने और अध्ययन करने में अंतर होता है, जिसे छात्रों को समझना होगा। 10वीं के बाद नियम से चार से छह घंटे का गहन अध्ययन किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए काफी है। बदले समय में इंटरनेट पर पढ़ने के लिए अधिकांश सामग्री उपलब्ध हैं। उसकी मदद ले सकते हैं। पाठ्य सामग्री को छात्र डाउनलोड या प्रिंट कर अपने पास रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो ऑडियो वर्जन भी उपलब्ध है। उससे छात्रों को समझने में काफी सहुलियत मिलती है। अपने विषय के साथ समसामयिकी, नई खोजें, खेलकूद और देश विदेश की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी रखने में छात्रों को रूचि बढ़ानी चाहिए। छात्रों को पढ़े हुए पाठ्यक्रमों को समय-समय पर निरंतर अभ्यास और मूल्यांकन करते रहना चाहिए। साथ ही अपने सहपाठियों के बीच विषयों की चर्चा करने से छात्रों का आत्मबल बढ़ने समझ बढ़ती है। सिविल सर्विस में जाने के लिए भाषा पर पकड़ भी जरूरी है। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उनकी सफलता के बाद स्थानीय बेटियों के लिए वह आइकॉन बन गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें