Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsProtests Erupt in Pahalgam Against Tourist Murders BJP Holds Torch Rally

पहलगाम घटना के खिलाफ मशाल जुलूस, कार्रवाई की मांग

फोटो बंशीधर नगर एक: पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। पुराने स्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 25 April 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम घटना के खिलाफ मशाल जुलूस, कार्रवाई की मांग

श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। पुराने स्टेट बैंक से मशाल जुलूस निकला जो शहर के मेन रोड होते हुए गर्ल्स हाईस्कूल जाकर समाप्त हो गया। उस दौरान हाथ में मशाल लिए लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, हर आंसू का हिसाब दो पूरा पकिस्तान साफ करो जैसे नारे लगा रहे थे। गर्ल्स स्कूल के पास शहीद 28 लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। उस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि आज पूरे देश के लोगों के आंखो में आंसू के साथ गुस्सा है। पकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने जो कायरतापूर्ण हरकत किया है उसका हिसाब मोदी सरकार जरूर लेगी। यह विश्व की पहली ऐसी घटना है जहां धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या की गई है। घटना में मारे गए लोगों का कसूर बस इतना था कि वह हिंदू थे लेकिन आज भी कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। ऐसा जवाब दिया जाए कि फिर से आतंकवादी ऐसी दुस्साहस करने की जरूरत नहीं करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। उक्त दौरान भाजपा महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, भगत दयानंद यादव, संजीत तिवारी, शैलेश चोबे, विभूति चोबे, कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, अशोक सेठ, विजया लक्ष्मी, सुरेंद्र गुप्ता, लाल मोहन यादव, चंदन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें