Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाOver 700 People Join JMM in Garhwa and Meral Blocks

गढ़वा और मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों के सात सौ लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को गढ़वा और मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों के सात सौ लोग झामुमो में शामिल हुए। उनमें गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया व

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 10 Aug 2024 06:25 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि शनिवार को गढ़वा और मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों के सात सौ लोग झामुमो में शामिल हुए। उनमें गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया व तिवारी मरहटिया पंचायत के 500 और मेराल प्रखंड के चेचरिया पंचायत के 200 लोग शामिल हैं। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ने सभी को माला पहना कर झामुमो में शामिल किया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी की पार्टी झामुमो ही सभी झारखंडियों की अपनी पार्टी है। पूरे राज्य में हेमंत सरकार की चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं और गढ़वा में हो रहे बेहतर विकस कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को यह विश्वास हो गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिवा दूसरी कोई भी पार्टी राज्य का भला नहीं कर सकती है। हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित की सारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ पूरे राज्य की जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मुखिया पूनम तिवारी, परेश तिवारी, प्रमुख फैजुल अंसारी, मकबूल आलम, बदरुद्दीन अंसारी एल, डॉ जिया उल हक, फरीद खान, सलीम जाफर, शाकिर खान, संजय कांस्यकार, शरीफ अंसारी, शहंशाह आलम, जावेद अंसारी, नीलू सिद्दीकी, रईस सिद्दीकी, अरुण दुबे, डॉ कुदुश अंसारी, इरफ़ान सिद्दीकी, सैनुल्लाह अंसारी, सैय्यद राजा, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मीना देवी, मुकेश भारती, विकास कुमार, संदीप, काजू भारती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें