पहलगाम में आतंकी हमला को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद
जम्मू काश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के खिलाफ गढ़वा में लोगों में आक्रोश है। भाजपा और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है, सीसीटीवी और पुलिस की निगरानी...

गढ़वा, प्रतिनिधि। जम्मू काश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के खिलाफ जिलेभर के लोगों में आक्रोश है। जिले के विभिन्न हिस्सों में घटना के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में भाजपा के अलावा कई हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाल रोषपूर्ण मार्च का आयोजन किया। घटना को लेकर लोगों के आक्रोश और जिलेभर में रोषपूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है। बस स्टैंड सहित अन्य संवदेनशील जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला मुख्यालय में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।
उसके अलावा जिलेभर में संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस नजर रख रही है। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में घटना के खिलाफ आयोजित कार्यक्रमों को देखते हुए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया था। गढ़वा सदर अनुमंडल में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद गढ़वा पुलिस अलर्ट मोड में है। सभी सोशल मीडिया साइटस पर पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्त धार्मिक उन्माद फैलाने जैसा पोस्ट न करे। ऐसा करने पर पुलिस वैसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।