सड़क दुर्घटना में बच्चा सहित दो घायल
गढ़वा में सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक बच्चा और उसकी दादी घायल हो गए। दुलारी देवी और चार वर्षीय मोहित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों रंका क्षेत्र में नानी के घर...

गढ़वा। गढ़वा- रंका मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी शिव प्रसाद की पत्नी 50 वर्षीया दुलारी देवी और विकास कुमार का पुत्र चार वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दुलारी देवी अपने पति शिव प्रसाद के साथ अपने नाती मोहित कुमार के नानी के घर रंका थाना क्षेत्र के शिव नाला गांव गई थी। वहां से वापस लौटने के क्रम में नावाडीह गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।