मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्र घायल
गढ़वा के मझिआंव गांव में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में 55 वर्षीय बल्केश्वर शर्मा और 30 वर्षीय मुन्ना शर्मा घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तब हुई जब वे बाजार जा रहे थे और एक...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 30 April 2025 05:41 PM

गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत मझिआंव गांव निवासी 55 वर्षीय बल्केश्वर शर्मा और उसका पुत्र 30 वर्षीय मुन्ना शर्मा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बाजार की ओर आ रहे थे। उसी बीच मझिआंव बाजार के पास ही एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगो के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।