Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाLand Dispute Leads to Violence in Kabisa Village Four Injured

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

गढ़वा के कबिसा गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्वर्गीय विश्वनाथ राम का पुत्र महेश राम, उसका भाई, और दो महिलाएं शामिल हैं। महेश राम ने आरोप लगाया कि दूसरे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 Sep 2024 06:11 PM
share Share

गढ़वा। रमना थानांतर्गत कबिसा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के स्वर्गीय विश्वनाथ राम का पुत्र महेश राम, उसका भाई लाल बहादुर राम, रामचंद्र राम की पत्नी रीना देवी व दूसरे पक्ष के रामबली राम की पत्नी बसंती देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष के महेश राम ने आरोप लगाया है कि रामबली राम जमीन मापी करने के लिए महेश राम पर दबाव बना रहा था। मामले में गांव के लोगों का पंचायत बुलाया गया। पंचायत में राम बलिराम को कहा गया कि मकई का फसल काटने के बाद उक्त भूमि को मापी कर उसी जमीन निकाल दी जाएगी। वहीं रामबली तत्काल मापी कराने पर अड़ा था। उसी को लेकर आपस में नोकझोंक हुई। उसमें मारपीट की गई। दूसरे पक्ष की बसंती देवी का पुत्र प्रदीप कुमार राम ने बताया कि तीन फीट जमीन उसका निकल रहा है। उसे लेकर वह गांव के लोगों को पंचायत बुलाया था। उसी क्रम में महेश सहित अन्य ने गाली गलौज की। उसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें