Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsLack of Higher Education Institutions in Shri Banshidhar Nagar Students Demand Degree College

डिग्री कॉलेज खोलने के अलावा आईटीआई की पढ़ाई शुरू कराए प्रशासन

श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय है, लेकिन यहां उच्च शिक्षण संस्थान नहीं हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। आईटीआई कॉलेज तो बना, लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 22 Feb 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
डिग्री कॉलेज खोलने के अलावा आईटीआई की पढ़ाई शुरू कराए प्रशासन

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय है। उसके बाद भी यहां उच्च शिक्षण संस्थान नहीं है। उक्त कारण अनुमंडल मुख्यालय सहित अन्य प्रखंड के बच्चों को इंटर के बाद उच्च शिक्षा लेने के लिए बाहर जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के बच्चे आमतौर पर इंटर के बाद पढ़ाई ही छोड़ देते हैं क्योंकि उनके पास बाहर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। श्रीबंशीधर नगर को अनुमंडल बने 33 साल हो गए। तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई कॉलेज का भवन निर्माण तो हुआ लेकिन आज तक उसमें पढ़ाई चालू नहीं हो सका। उक्त कारण आईटीआई की पढ़ाई के लिए भी छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। सरकार द्वारा हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की गई लेकिन अनुमंडल मुख्यालय में आजतक डिग्री कॉलेज नहीं खुलना यहां के बच्चों के साथ नाइंसाफी है। स्थानीय छात्रों और अभिभावकों ने अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने के अलावा बंद पड़े आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

::बॉक्स::श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय है। उसके बाद भी एक भी डिग्री कॉलेज स्थानीय स्तर पर नहीं है। तकनीकी संस्थान भी नहीं खुल पाया है। उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने की स्थिति में नहीं होता। नतीजतन वह इंटर के बाद ही पढ़ाई छोड़ देता है। ओम कुमार, स्थानीय निवासी

::बॉक्स::अनुमंडल क्षेत्र में 8 प्रखंड हैं। श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत भी है। उसके बाद भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं खुलना बच्चों के साथ नाइंसाफी है। कम से कम एक डिग्री कॉलेज की स्थापना जल्द होनी चाहिए। साथ ही वर्षों से बनकर तैयार आईटीआई कॉलेज को भी जल्द चालू कराना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें