Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsKasturba Gandhi Residential School Enrollment Meeting Highlights 2025-26 Plans

कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं के नामांकन का निर्णय

कांडी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष सूर्यवंती देवी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में विभिन्न वर्गों में छात्राओं के नामांकन पर चर्चा की। 75 छात्राओं का वर्ग 6...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 22 Feb 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं के नामांकन का निर्णय

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूर्यवंती देवी ने की। बैठक में विद्यालय संबंधित कई बिंदुओं पर सर्व समिति से विस्तार रूप से चर्चा किया गया। उसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वर्ग 6 में 75 छात्राओं की नामांकन प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया गया। स्कूल में एसटी कोटे से एक, एससी से 20, ओबीसी से 31, अल्पसंख्यक से चार, बीपीएलधारी 19 छात्राओं का नामांकन होगा। साथ ही वर्ग 7 में 40, वर्ग 8 में 62, वर्ग 9 में 21 छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया पूरा किया जाएगा। नामांकन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य और वार्डेन पोषक क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर छात्राओं के अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद , प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, वार्डेन आर ऊषा, एसआई जुली टुडू, सीआरपी अरुण कुमार सोनी, प्रभु राम, लेखापाल अरुण कुमार केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर, अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह के अलावा स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें