Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Officers Teachers and Employees Federation Holds Rally in Garhwa

पांच प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली के बाद सौंपा गया ज्ञापन

गढ़वा में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन द्वारा प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रखंडों में संघीय पदाधिकारियों ने मांगपत्र सौंपे। गढ़वा प्रखंड में ज्ञापन पत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 8 April 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
पांच प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली के बाद सौंपा गया ज्ञापन

गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन जिला ईकाई गढ़वा के द्वारा प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांचों प्रखंडों गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां और सगमा में कार्यकारिणी सदस्यों यथा अध्यक्षों, सचिवों व अन्य संघीय पदाधिकारियों ने मांगपत्र से संबंधित ज्ञापन सौंपा। गढ़वा प्रखंड में में झारोटेफ जिला ईकाई गढ़वा के जिला सचिव विमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेन्द्र नारायण को ध्यानाकर्षण रैली का ज्ञापन पत्र सौंपा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एमएसीपी के मुद्दे पर डीइओ एवं डीएसइ गढ़वा से अपने स्तर से बात भी किया। उक्त अवसर पर फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, अशोक कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, नैन कुमारी, विमला तिग्गा, अशोक राम, संजय राम, गीता देवी, प्रफुल्ला मिंज, रेयाज अंसारी, फुलेंद्र रजवार, शंभु रवि, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं मेराल में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विमला तिग्गा के नेतृत्व में बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को ध्यानाकर्षण रैली का ज्ञापन पत्र सौंपा गया। उक्त अवसर पर जनसेवक कुणाल गौरव, रामनाथ चौधरी, आशुतोष कुमार, मोहम्मद रिजवान, शीला देवी, निर्मला कुमारी, सेल्सिया कुजूर, मीना कुमारी, ऊषा कुमारी, रश्मि रंजन, अर्चना सिन्हा, मंजु कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें