Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Minister Supports Orphaned Boy s Education on Ram Navami

अनाथ बालक अतिराज का भविष्य अब नहीं होगा अंधकारमय: मिथिलेश

गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के इंदिरा गांधी रोड निवासी 12 वर्षीय अनाथ बालक अतिराज केशरी का भविष्य अब अंधकारमय नहीं होगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 8 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
अनाथ बालक अतिराज का भविष्य अब नहीं होगा अंधकारमय: मिथिलेश

गढ़वा,प्रतिनिधि। शहर के इंदिरा गांधी रोड निवासी 12 वर्षीय अनाथ बालक अतिराज केशरी का भविष्य अब अंधकारमय नहीं होगा। उसके अंधकारमय प्रतीत हो रहे भविष्य में झारखंड सरकार पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नई रौशनी भर दी है। रामनवमी के मौके पर पूर्व मंत्री ने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसकी पढ़ाई की जिम्मेवारी ले ली है। स्व. राजेश प्रसाद केशरी व स्व. जूली केशरी के पुत्र अतिराज की पढ़ाई का सारा खर्च पूर्व मंत्री वहन करेंगे। रामनवमी के मौके पर मझिआंव मोड़ पर महावीर मंडल के मंच पर उन्होंने यह घोषणा की। महावीर मंडल के संरक्षक रहे राजेश प्रसाद केशरी के पुत्र अतिराज को रामनवमी के मौके पर मंच से सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री को उसे सम्मानित करने के दौरान अतिराज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उसके माता पिता के नहीं होने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री काफी व्यथित हो गए। उनकी आंखें नम हो गई। उन्होंने बच्चे को गले से लगा लिया। तत्काल उन्होंने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसके पूरी पढ़ाई-लिखाई का खर्च स्वयं वहन करने की मंच से घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अतिराज के पढ़ाई सहित अन्य खर्च स्वयं वहन करेंगे। मंत्री के इस पहल की लोगों ने सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें