Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHolika Milan Ceremony by Jharkhand Kurmi Mahasabha in Garhwa Promotes Unity

कुर्मी समाज को होली मिलन समारोह संपन्न

फोटो संख्या एक: होली मिलन समारोह में कुर्मी समाज के लोग झारखंड कुर्मी महासभा जिला इकाई गढ़वा का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित लगमा के भरत चौधरी क

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 9 March 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
कुर्मी समाज को होली मिलन समारोह संपन्न

गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड कुर्मी महासभा जिला इकाई गढ़वा का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित लगमा के भरत चौधरी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी और संचालन मेराल प्रखंड अध्यक्ष भरत चौधरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गोरखनाथ ने कहा कि जिला कार्यसमिति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। समाज में एकजुटता के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनको एक साथ लेकर चलने और समाज को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। रंगों का त्योहार होली से सीख लेने की जरूरत है। एकजुटता से ही समाज को पूरा हक मिलेगा। जबतक समाज एकजुट नहीं होगा उसे पूरा हक नहीं मिल पाएगा। हम सभी को एक होकर मजबूती से लड़ना है। सभी प्रखंड अध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के उपरांत एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला युवा अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बिनोद कुमार पटेल, रमना प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष भरत चौधरी, केतार प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, मंजय पटेल, शंकर चौधरी, पिंटू पटेल, मीडिया प्रभारी चंदेश कुमार पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।