Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHolika Dahan Celebrated in Garhwa Strengthening Bonds and Faith in Sanatan Dharma

आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है होली : सत्येंद्रनाथ

गढ़वा के बनपुरवा गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने गढ़वा के लोगों की धर्म के प्रति जागरूकता और आपसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 10 March 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है होली : सत्येंद्रनाथ

गढ़वा, प्रतिनिधि। होली के त्योहार में लोगों का संबंध और प्रगाढ़ होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। एक-दूसरे को आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है। होलिका दहन की मान्यताएं बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उक्त बातें विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार रात सदर प्रखंड के बनपुरवा गांव में बाबा मोती क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोग अपने धर्म के प्रति काफी जागरूक हैं। आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द वातावरण में पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन धर्म में लोगों की आस्था बढ़ी है। आने वाला समय में पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजेगा। सनातन धर्म के प्रति आस्था कुंभ में भी देखने को मिली। जहां देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी लोग पहुंचे। जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे ने कहा कि जब जब हमारे धर्म पर किसी ने आंख उठाई है। उसे मूंह की खानी पड़ी है। गढ़वा में भी हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी। उसका नतीजा सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन की तरह क्षेत्र में किए गए कुकर्म सनातन धर्म पर भिन्न-भिन्न प्रकार की आस्था पर चोट किया गया लेकिन यहां लोगों ने डटकर ऐसे ताकतों का सामना करने का काम किया है। धर्म पर संकट आएगा तो गढ़वावासी ढाल बनकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को गढ़वा के लोगों ने मूंह तोड़ जवाब देने का काम किया है। मौके पर बिहार के कलाकार सुदर्शन यादव और साथियों ने हिन्दी, भोजपुरी के एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद होली खेले रघुराबीरा अवध में…..., रंग बरसे भिंगे चुनर वाली सहित कई भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, मंगलमूर्ति तिवारी, समाजसेवी चुनमुन दुबे, ब्रजेशधर दुबे, सत्येंद्र दुबे, मनोज दुबे, संजीव दुबे, गोरखनाथ दुबे, अरुण दुबे, सुनील चंद्रवंशी, मुरारी यादव सहित काफी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।