Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGrand Celebration of Ram Navami in Garhwa with Procession and Community Feast

रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न, देर रात तक राममय रहा गढ़वा

फोटो तीन: रंका मोड़ पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 8 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न, देर रात तक राममय रहा गढ़वा

गढ़वा,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में विभिन्न अखाड़ा की झांकी व जुलूस रंका मोड़ पहुंची। जहां श्री रामनवमी पूजा समिति जेनरल की ओर से उनका स्वागत किया गया। रामनवमी पूजा समिति जेनरल का कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व सांसद घूरन राम, जवाहर पासवान, मुरली श्याम सोनी, सूरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गढ़वा में प्रत्येक वर्ष सनातनियों के द्वारा बड़े हो उमंग के साथ जुलूस और झांकी निकाला जाता है। यह पूरे झारखंड में एक मिशाल पेश करता हैं। उन्होंने कहा कि सनातनियों ने रामनवमी का त्योहार पिछले वर्ष की तुलना में उमंग के साथ मनाया है। उन्होंने रामनवमी पूजा समिति जेनरल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि गढ़वा में चैत्र शुक्ल नवमी मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम का जन्म हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में रामनवमी पर भगवान श्री राम और हनुमान की पूजा की जाती है। उसे सुख शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा सामाजिक एकता व समरसता का गढ़वा पूरा देश में मिशाल है। रामनवमी पर्व हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व है। यह पूरे समाज में सद्भावना का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न झांकी जुलूस अखाड़ा को अंग वस्त्र एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, एसडीओ संजय कुमार ने विभिन्न जुलूस का निरीक्षण किया।

उधर शहर से लेकर गांव भगवान राम और हनुमान की भक्ति में पूरे दिन डूबा रहा। देर शाम विभिन्न अखाड़ा के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। उस दौरान जिला मुख्यालय में विभिन्न जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया। रंका मोड़ पर युवा शक्ति संघ, सहिजना मोड़ पर झुगी झोपडी की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था। उसके अलावे कमलापुरी वैश्य समाज, तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी की ओर से भी रामभक्तों के लिए शीतल पेयजल सहित अन्य व्यवस्था की थी। कसौधन वैश्य समाज की ओर से मुरब्बा चना पानी, कसेरा समिति की ओर से भंडारा, बंजरग अखाड़ा की ओर से हलुआ प्रसाद सहित अन्य संगठनों की ओर से भंडरा, पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई थी। देर रात लोग भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें