Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGiant Group of Garhwa Organizes Mega Medical Camp and Holi Celebration

जायंट्स 23 मार्च को आयोजित करेगा मेगा मेडिकल कैंप

फोटो संख्या दो: जायंट्स की बैठक में मौजूद संस्था के सदस्य जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्‍यक्

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 24 Feb 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
जायंट्स 23 मार्च को आयोजित करेगा मेगा मेडिकल कैंप

गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से 23 मार्च को मेगा मेडिकल कैंप लगाने सहित कई कार्यक्रमों को लेकर ज्ञान निकेतन स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश केशरी और संचालन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने किया। बैठक की प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने ग्रुप की ओर से किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें सर्वसम्मति से 12 मार्च को खजूरी गांव स्थित कैलाश पर्वत के बच्चों के बीच होली सामग्री रंग, अबीर, गुलाल, पटाखा के साथ बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य सामान वितरण का निर्णय लिया गया। उसी दिन शाम को ज्ञान निकेतन स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वहीं 23 मार्च को जायंटस ग्रुप गढ़वा और डॉ आरएस दास रांची की टीम के संयुक्त तत्वावधान में मेगा मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रीकृष्ण लाइब्रेरी की देख रेख के लिए जायंट्स के वरिष्ठ सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया। समिति लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधार में सहयोग करेगा। मौके पर सेंट्रल कमिटी सदस्य अजयकांत पाठक, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केशरी, फ़ेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी (हिन्दुस्तान सेनेटरी), विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल, रवीन्द्र केशरी, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस), मनदीप सोनी, अजय केशरी, रितेश केशरी मोनू, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर) सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें