Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGadhwa Daughters Shine Ritvika Pandey Tops Indian Forest Service Exam

गढ़वा की बेटियों ने देशभर में प्रतिभा का लोहा मनवाया

गढ़वा की ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से जिले में हर्ष का वातावरण है। ऋत्विका की पढ़ाई दिल्ली में हुई और उनके पिता विजय पांडेय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 8 March 2025 08:21 AM
share Share
Follow Us on
गढ़वा की बेटियों ने देशभर में प्रतिभा का लोहा मनवाया

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा की बेटियों ने देश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा समय समय पर मनवाती रही हैं। प्रशासनिक सेवा से लेकर खेल के क्षेत्र में बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। जिलांतर्गत सदर प्रखंड के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की बेटी ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा में देशभर में पहला स्थान हासिल कर देश के मानचित्र पर गढ़वा का नाम रौशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का वातावरण था। उनकी सफलता के बाद जिलेभर की बेटियां उन्हें अपना आइकॉन मान रही हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। उसके पिता विजय पांडेय हार्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसी तरह गढ़वा की कैरम खिलाड़ी खुश्बू कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उसके कई प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें