Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFraud Allegation CSP Operator Withdraws 89 500 from Deceased Husband s Account

सीएसपी संचालक पर हेराफेरी का आरोप

धुरकी के घघरी गांव की मोहरी देवी ने SBI शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर CSP संचालक संतोष यादव पर अपने पति के खाते से ₹89,500 की निकासी कर हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। उसने शिकायत की है कि संतोष ने उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 22 Feb 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
सीएसपी संचालक पर हेराफेरी का आरोप

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। धुरकी थानांतर्गत घघरी गांव निवासी मोहरी देवी ने भारतीय स्टेट बैंक के नगर ऊंटारी शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर अपने पति स्वर्गीय शिवनाथ राम और उसके खाते से राशि निकासी कर हेराफेरी करने का आरोपी सीएसपी संचालक संतोष यादव पर लगाई है। उसने आरोप लगाया कि सीएसपी संचालक ने तीन बार में 89 हजार 500 निकासी कर 21 हजार 500 दिया। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से जांचोपरांत निकासी की गई शेष राशि 68 हजार रुपए दिलाने व सीएसपी संचालक पर कानूनी कारवाई करने की मांग की है। उसने बताया कि गांव के ही सीएसपी संचालक संतोष द्वारा उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पति के खाते से जमा राशि उसके खाते में ट्रांसफर कराया गया। उसे सहयोग देने का लालच दिखाकर सीएसपी संचालक ने तीन बार अलग-अलग अंगूठा लगवाया। पहली बार 23 अक्टूबर 2024 को अंगूठा लगवाकर 30 हजार रुपए निकासी की। उसपर उसे 3500 रुपए दिए। दूसरी बार 25 अक्टूबर 2024 को खाते से 30 हजार रुपए का निकासी कर मात्र 10 हजार रुपए दिया। पुनः 12 नवंबर को खाते से 29 हजार 500 रुपए की निकासी कर 8000 रुपए दिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद यह जानकारी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें