Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFive-Day Shiva Lingam Pran Pratishtha and Rudra Mahayagna Begins in Majhigawan with Water Yatra

जलयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू, आज मंडप प्रवेश

शुक्रवार को मझिगांवा में जल यात्रा के साथ पांच दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने सतबहिनी नदी के संगम से जल भरकर यज्ञ स्थल पर लौटे। महंथ ब्रह्म देवाचार्य जी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 22 Feb 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
जलयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू, आज मंडप प्रवेश

खरौंधी, प्रतिनिधि। श्री महाआनंद कंद अयोध्याधीश मार्यादा पुरुषोतम राघवेंद्र सरकार के शिष्य छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 ब्रह्म देवाचार्य जी महाराज के सानिंध्य में प्रखंड के मझिगांवा के पावन धरती पर शुक्रवार को जल यात्रा के साथ पांच दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। जलयात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर यज्ञचार्य अजय भारद्वाज, जैनेंद्र दुबे, अमित भारद्वाज, आशीष मिश्रा, जगनारायण दुबे, अविनाश शाश्त्री ने मंत्रोच्चारण कर श्रद्वालुओं के साथ जलयात्रा के लिए लामी सरहिया के सतबहिनी नदी के संगम तट पर पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए लौटे। यज्ञ स्थल पर लौटते महंथ छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री श्री 1008 ब्रह्मदेवाचार्य जी महाराज ने जल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को यज्ञ के नियम के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि मझिगांवा गांव में पांच दिनों तक वातावरण भक्तिमय रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 7 बजे यज्ञ मंडप प्रवेश के लिये मंडप पूजा किया जायेगा। उसके बाद यज्ञ कुंड में अग्नि प्रवेश के लिए पूजा अर्चना कर अरनी मंथन की जाएगा। मंत्रों के बीच भगवन अग्नि देव का आगमन होगा। उसके बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जाएगी। श्रद्धालु पूरा नियम का पालन करें तब जाकर उन्हे सुख संमृद्धि की मनोकामना पूर्ण होगी। जल यात्रा शुरू होने से पहले विधायक अनंत प्रताप देव ने महंथ, यज्ञचार्य और जल यात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं को झंडा दिखाकर रवाना किया। जल यात्रा में ताहिर अंसारी, यज्ञ कमिटी अध्यक्ष आकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, सचिव राजेश मधेशिया, सीताराम यादव, लल्लू साह, राजकिशोर सिंह, नारद राम, बालेश्वर यादव, समसुद्दीन अंसारी, फिरोज अहमद, जाकीर अंसारी, मोजाहीम अंसारी, मोहबत हुसैन सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें