Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाFamilies Agree Couple Marries in Shiva Temple after Six-Month Relationship

प्रेमी जोड़े की करायी शादी

थानांतर्गत सोनदाग गाँव की दुर्गा कुमारी और खपरो गाँव के रोहित कुमार की छह महीने की प्रेम कहानी आपसी सहमति से शादी में बदली। परिवारों की रजामंदी के बाद पाल्हे गाँव के शिव मंदिर में शादी संपन्न हुई।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 26 Aug 2024 01:00 PM
share Share

रंका। थानांतर्गत सोनदाग गांव की प्रेमिका और खपरो गांव के प्रेमी के परिवार की आपसी रजामंदी से सोमवार को पाल्हे गांव स्थित शिव मंदिर में शादी कर दी गई। खपरो गांव निवासी बिहारी बैठा के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और सोनदाग गांव निवासी बिफन राम की पुत्री 20 वर्षीया दुर्गा कुमारी के बीच छह माह से प्रेम-पसंग चल रहा था। लड़की जब शादी के लिए दबाव डालने लगी तो वह टाल मटोल करने लगा। उसके बाद लड़की पक्षवालों ने लड़का पक्ष के परिजनों से बातचीत की। आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान दोनों पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें