अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने मझिआंव अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सफाई कर्मी सूजित कुमार रवि को अनुपस्थित रहने पर फटकार लगाई गई। अंचल कार्यालय के कर्मचारियों से विभिन्न मामलों में जानकारी...

मझिआंव। जिला अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने गुरुवार को मझिआंव अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरा सबसे पहले सफाई कर्मी सूजित कुमार रवि को बुलाया गया। उसके खिलाफ कार्यालय से अनुपस्थित रहने और अन्य शिकायत थी। उस दौरान वह कार्यालय से गायब था। बाद में उसे बुलाकर फटकार लगाई गई। साथ ही दुबारा गलती नहीं करने की चेतावनी दी गई। उसके बाद अंचल कार्यालय के कर्मचारियों व अंचल निरीक्षक से बारी -बारी से अंचल से संबंधित पूछताछ की। उनसे विभिन्न मामले में जानकारी ली गई। मौके पर राजस्व कर्मचारी शैलेश कुमार, संजीव कुमार पांडेय, सहायक राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार से भी पूछताछ की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।