Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCorruption in Ration Distribution Dealer Allegedly Embezzles Food Meant for Poor

राशन की हेराफेरी का आरोप

गरीबों के अनाज पर डीलर का डांका सरकार गरीबों के उत्थान के लिये लाख प्रयास करे किंतु उनके मातहत उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दे रहे हैं। सरकार की ओर से प्

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 1 March 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
राशन की हेराफेरी का आरोप

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सरकार गरीबों के उत्थान के लिये लाख प्रयास करे किंतु उनके मातहत उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दे रहे हैं। सरकार की ओर से प्रतिमाह गरीबों को मिलने वाला राशन गरीबों के बीच बांटने के बजाय डीलर खुद डकार जा रहे हैं। ऐसा ही मामला नगर ऊंटारी प्रखंड के कुंबाखुर्द पंचायत में सामने आया है। लाभुकों ने राशन की हेराफेरी का आरोप लगाया है। पूजा महिला स्वयं सहायता समूह की डीलर के द्वारा फरवरी माह का अनाज 125 क्विंटल 39 किलोग्राम गरीबों के बीच बांटने के बजाय खुद डकार लिया। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के कुंबाखुर्द में कुल 479 कार्डधारी हैं। उक्त कार्डधारियों को अनाज उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी पूजा महिला स्वयं सहायता समूह की डीलर की है। डीलर के द्वारा लाभुकों के लिये प्रतिमाह 125 क्विंटल 39 किलोग्राम अनाज का उठाव अनाज गोदाम से किया जाता है। फरवरी माह का भी अनाज लाभुकों के बीच वितरण करने के लिये डीलर के द्वारा गत 27 जनवरी को अनाज गोदाम से राशन का उठाव किया गया था। डीलर के द्वारा अनाज को अपने दुकान में ले जाने और लाभुकों के बीच वितरण करने के बजाय खुलेबाजार में अनाज की कालाबाजारी कर दी गई। वहीं लाभुकों से राशन के लिये अंगूठा भी लगवा लिया गया। अब लाभुक फरवरी माह का अनाज के लिये लगातार डीलर के यहां चक्कर काट रहे हैं। डीलर के द्वारा उनलोगों की एक नहीं सुनी जा रही है। उल्टे डीलर के द्वारा लाभुकों को डांट फटकार लगाई जा रही है।

उक्त संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी एमओ सह सीओ विकास सिंह ने कहा कि मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें