Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCongress Outreach Program Addresses Local Issues in Garhwa District

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

फोटो संख्या प्रताप दो- शिविर में लोगों की समस्या सुनते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी जिला कांग्रेस चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 22 Feb 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

गढ़वा। जिला कांग्रेस चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डंडा प्रखंड के मध्य विद्यालय गड़ेरिया में शिविर लगाकर लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारी से टेलीफोनिक बात कर समस्या के बारे में अवगत कराया गया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के गांव टोलों में जाकर समस्याएं सुनी जा रही है। उसी के तहत डंडा प्रखंड में आमजनों की समस्याएं सुनी गई। पदाधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई की गई। मौके पर सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी, डंडा कांग्रेस प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर चौधरी, विनीत चौधरी, आशीष मेहता, सुनीता देवी, सुकेश मेहता, रामचंद्र सिंह, लोकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें