शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने का निर्णय
शुक्रवार को थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें दोनों समुदाय और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने का निर्णय लिया गया और असामाजिक...

मेराल, प्रतिनिधि। होली त्योहार को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अशांति न हो उसके लिए प्रशासन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने सक्रियता बनाए रखने का निर्णय लिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, सीओ यशवंत नायक, बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी विष्णुकांत ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा गड़बड़ी की आशंका होने पर प्रशासन को त्वरित सूचना देने का अनुरोध किया। बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने रमजान और होली के दौरान आपसी भाईचारा तथा सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया गया। प्रखंड प्रमुख ने लोगों से भेदभाव को भूलकर आपस में मिलजुल कर साथ त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में उप प्रमुख निजाम खान पूर्व मुखिया वाल्मीकि चौबे, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, वीरेंद्र तिवारी, नंदलाल तिवारी, रमेश राम, बबलू सिंह, सुनील सिंह, रुपू महतो, मनोज जायसवाल, अजय प्रसाद गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।