Celebration of Sarhul Festival in Garhwa A Tribute to Nature and Tribal Heritage प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न, मांदर की थाप पर थिरके लोग, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCelebration of Sarhul Festival in Garhwa A Tribute to Nature and Tribal Heritage

प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न, मांदर की थाप पर थिरके लोग

फोटो संख्या 12: सरहुल पर मांदर और नगाड़ा बजाते एसपी दीपक कुमार पांडेय और एसडीओ संजय कुमार एसडीओ संजय कुमार फोटो संख्या 13: जिला मुख्यालय में मांदर की

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 2 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से संपन्न, मांदर की थाप पर थिरके लोग

गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय के कल्याणपुर स्थित पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार पांडेय, एसडीओ संजय कुमार और अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद पारंपरिक मांदर और नगाड़ा के थाप पर अधिकारी भी झूम उठे। उक्त अवसर पर एसपी ने कहा कि आदिवासियों के लिए धरती ही ईश्वर है। हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अगर धरती को बचाना है तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा भी अनिवार्य है। एसडीओ संजय कुमार ने सरहुल को प्रकृति से जुड़ने का त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक जीवन और प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है। सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। उसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के साथ निकले इस जुलूस ने पूरे शहर को सरहुल के रंग में रंग दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।