Celebrating Mother s Day at BPDA Public School with Honored Guests मां के बिना जीवन अधूरा है, जीवन जीने का तरीका सिखाती है: डॉ शंभु, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCelebrating Mother s Day at BPDA Public School with Honored Guests

मां के बिना जीवन अधूरा है, जीवन जीने का तरीका सिखाती है: डॉ शंभु

गढ़वा के बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शहीद आशीष तिवारी की माता आनंदी देवी और यूपीएससी पास करने वाली छाया दूबे की मां सीमा देवी रहीं। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 12 May 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
मां के बिना जीवन अधूरा है, जीवन जीने का तरीका सिखाती है: डॉ शंभु

गढ़वा, प्रतिनिधि। बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम शौर्य चक्र विजेता शहीद आशीष तिवारी की माता आनंदी देवी व हाल ही में यूपीएससी निकालने वाली गढ़वा की बेटी छाया दूबे की मां सीमा देवी उपस्थित रहीं। मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉ शंभु कुमार तिवारी ने कहा कि मां का स्थान हमारे जीवन में सबसे उच्चतम होता है। मां के बिना जीवन अधूरा है। मां हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है हमें सही और गलत के बीच का अंतर समझाती है। वह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक पीके मिश्रा और मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉ शम्भु ने कहा कि मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था। विद्यालय के छात्रों को माताओं के महत्व और उनके योगदान के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना था। मां का स्थान हमारे जीवन में सबसे उच्चतम होता है। मां के बिना जीवन अधूरा है। मां हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। हमें सही और गलत के बीच का अंतर समझाती है। हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। मां का प्यार, समर्थन और मार्गदर्शन हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मां की ममता और स्नेह हमें जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की ताकत देता है। माताओं का योगदान हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें उनकी मेहनत और समर्पण को पहचानना चाहिए। शहीद आशीष की मां ने कहा कि मां का स्थान किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे उच्चतम होता है। मां के बिना जीवन अधूरा है। वह अपने बेटे पर गर्व करती है जिसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। वहीं छाया की मां सीमा ने कहा कि माता-पिता का बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। माताएं अपने बच्चों को सही दिशा में प्रोत्साहित करें। उनकी शिक्षा और विकास में सहयोग करें। मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र यादव, अमियो मुखर्जी, गोविंद नारायण दूबे, आशीष रंजन, नेहा केशरी, दिव्या तिवारी, सरिता पांडेय, अदिति कुमारी, मनोज कुमार सिन्हा, एके झा, हेड बॉय प्रतीक कुमार, हेड गर्ल रिया सारथी, शुभम कुमार, अनुष्का कुमारी, अवंतिका सोनी सहित अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।