बूथों पर सुनी गई मन की बात
कांडी में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को 49 बूथों पर सुना गया। सभी 69 बूथों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। इस दौरान पार्टी का...

कांडी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के प्रयास से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मन की बात प्रखंड के 49 बूथों पर सुनी गयी। मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी 69 बूथों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे। कार्यक्रम का फोटो सरल एप पर तुरंत भेजा गया। उन्होंने बताया कि कांडी मंडल में पार्टी का सदस्य्ता अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे, अमलेश कुमार, दीपक कुमार, कौशल कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, धीरज कुमार, राजू कुमार, राम प्रवेश मेहता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।