Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वा26-Year-Old Completes Recruitment Race in Record Time Family Celebrates

आमीर ने 42 मिनट में ही 10 किमी की दौड़ लगायी

कांडी प्रखंड के सड़की गांव निवासी और राजद के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान के पुत्र आमीर खान ने जमशेदपुर के पास मुसाबनी में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ को मात्र 42 मिनट में पूरा किया। इस उपलब्धि पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 29 Aug 2024 11:32 AM
share Share

कांडी। प्रखंड अंतर्गत सड़की गांव निवासी सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान के 26 वर्षीय पुत्र आमीर खान ने जमशेदपुर के पास मुसाबनी स्थित मैदान में उत्पाद सिपाही की भर्ती को लेकर आयोजित दौड़ को समय से पहले पूरा कर लिया। एक घंटा में 10 किमी की दौड़ पूरी करनी थी, लेकिन आमीर ने उसे महज 42 मिनट में ही पूरा कर लिया। उसके बाद उसे प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कम समय में दौड़ पूरा होने की सूचना पा कर परिजनों में खुशी का लहर दौड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें