विलियम टुडू बने युवा कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष
झारखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने विलियम टुडू को दुमका का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए लिया गया। टुडू ने युवाओं के हित में काम...

दुमका। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने युवा कांग्रेस की झारखंड प्रभारी शशि सिंह की स्वीकृति से अपने नए दुमका जिलाध्यक्ष के रूप में विलियम टुडू की नियुक्ति की घोषणा की है। यह निर्णय उनकी युवाओं के बीच सक्रियता, संगठनात्मक कौशल और सामाजिक मुद्दों के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया। विलियम टुडू लंबे समय से पार्टी और क्षेत्र में युवाओं को संगठित करने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाया। इस अवसर पर विलियम टुडू ने कहा,मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए दुमका के युवाओं के हितों के लिए काम करने का संकल्प लेता हूं। हमारा लक्ष्य युवा शक्ति को एकजुट कर क्षेत्र में विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ना है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया और इसे संगठन के लिए एक नई ऊर्जा का संकेत बताया। दुमका जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुंदन यादव व अविनाश कुमार ने कहा कि 11 अप्रैल को ज़िला कार्यकारणी की बैठक कांग्रेस भवन में होगी जिसमें नए ज़िला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। ज़िला संगठन ने प्रदेश महासचिव रोमी इमाम को भी बधाई दी है और राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी के राजू, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।