Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाThird batch of migrant laborers to reach Dumka today from Leh

लेह से आज दुमका पहुंचेगा प्रवासी मजदूरों का तीसरा जत्था

मजदूरों को लाने के लिए दुमका जिला प्रशासन ने तीन बसें रांची भेजी तीन बसें रांची भेजी दुमका। वरीय संवाददाता लॉकडाउन के कारण लेह लद्दाख में फंसे संताल परगना के 60 प्रवासी मजदूरों का तीसरा जत्था मंगलवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाTue, 9 June 2020 09:21 PM
share Share

लॉकडाउन के कारण लेह लद्दाख में फंसे संताल परगना के 60 प्रवासी मजदूरों का तीसरा जत्था मंगलवार की शाम विशेष विमान से रांची पहुंच रहा है। बुधवार को सुबह प्रवासी मजदूरों का यह जत्था दुमका पहुंचेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर पहले ही दो विमानों से प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाया जा चुका है।

तीसरे विमान से मंगलवार को दोपहर तक 60 मजदूर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। सभी 60 मजदूर संताल परगना के दुमका के हैं। लेह लद्दाख से आए सभी 60 प्रवासी मजदूर 7.40 बजे शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दुमका जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई बसों से दुमका के लिए प्रस्थान करेंगे। दुमका जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों को दुमका लाने के लिए 3 बसें रांची एयरपोर्ट भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें