शैक्षणिक भ्रमण में रांची गए दुमका के बच्चे
दुमका जिले के 200 बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रांची भेजा गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य शिक्षकों ने बच्चों को रवाना किया। बच्चे 6 से 8 मार्च तक रांची में रहेंगे। इस यात्रा में...

दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दुमका जिले के दो सौ बच्चों को रांची ले जाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने हरी झंड़ी दिखाकर बच्चों को रांची के लिए रवाना किया। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा सरकारी विद्यालय के चयनित बच्चे सम्मिलित हैं। बच्चे 6 से 8 मार्च तक रांची भ्रमण करेंगे। इन बच्चों के साथ मार्गदर्शक के रूप में शिक्षिका इंद्राणी पॉल, दीपा पन्ना, सुहागिनी, रिसोर्स शिक्षक निरंजन मंडल और सुनीता कुमारी, संकुल साधन सेवी अनिरुद्ध और प्रदीप कुमार साथ में गए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।