Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Health Workers Union Plans Rally for Fair Compensation

झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बैठक

काठीकुंड, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बैठकडिजिटल: झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बैठकडिजिटल: झारखंड प्रदेश स्वास

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 2 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बैठक

काठीकुंड। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई काठीकुड की एक महत्वपूर्ण बैठक काठीकुंड डाक बंगला परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मगदीलीन बास्की ने की। बैठक में जिला संरक्षक विजय कुमार दास और जिला उपाध्यक्ष फुल मनी हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान 15 अप्रैल को दुमका में एक विशाल रैली निकाले जाने की योजना बनाई गई। इस रैली में स्वास्थ्य सहियाओं के लिए ₹18,000 मानदेय की मांग की जाएगी। जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया झारखंड सरकार का स्वास्थ्य सुविधाएं जन-जन तक पहुंचने का काम करती है, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिलता। उन्होंने समान काम समान वेतन की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें