Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsInternational Women s Day Celebration Honoring Outstanding Women at Brahma Kumaris University

समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

दुमका में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संचालिका...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 8 March 2025 09:29 AM
share Share
Follow Us on
समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

दुमका, प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालिका बीके जयमाला ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सशक्तिकरण के लिए काम करना और उनकी आवाज को मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी महिलाओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें आगे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ मिताली पाराशर, रिचा राज, रजनी कुमारी, प्रियांशु केसरी, कुमारी अपर्णा, मनीषा राज वर्मा, पूनम बिंजा, नेहा पांडे, पूजा सोरेन, सुचित्रा किरण भगत, अंजलि झा, मनीष मोदी, अनुपम सोरेन, डॉक्टर किरण सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें