Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off Shrimad Bhagwat Katha in Masalia

दुखियाडीह गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

मसलिया प्रखंड के दुखियाडीह गांव में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। 108 कन्याओं ने पीले वस्त्र पहनकर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नुनविल नदी तक गई, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाMon, 10 March 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
दुखियाडीह गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत दुखियाडीह गांव में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में की गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें 108 कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा नुनविल नदी तक पहुंची, जहां विधिवत मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना के कलश जल भरा गया। इसके बाद पुनः यज्ञ स्थल लौटकर कलश यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।श्रीमद् भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा किया जाएगा। इस सात दिवसीय कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। आयोजन समिति ने कथा स्थल पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।गांव के धर्मप्रेमी जनता ने इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।