Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGrand Kalash Yatra Initiated for Weekly Mahagyaan Katha in Lakhanpur

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ साप्ताहिक महाज्ञान कथा

रामगढ़, प्रतिनिधि। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ साप्ताहिक महाज्ञान कथा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ साप्ताहिक महाज्ञान कथा भव्य कलश यात्रा के सा

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 9 April 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ साप्ताहिक महाज्ञान कथा

रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत लखनपुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक महाज्ञान कथा का शुभारंभ किया गया। बताते चलें कि लखनपुर में भव्य कलश यात्रा में गांव के स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में शिवगंगा से श्रीधाम वृंदावन से पधारे गुरुजनों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर 351 महिलाएं व कुमारी कन्याओं को कलश में जल भरवाया गया। जल भरकर महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने काफी उत्साह के साथ कलश लेकर राधे राधे की जयघोष व गाजे-बाजे के साथ पूरे लखनपुर गांव भ्रमण करते हुए। शिव मंदिर प्रांगण के कथा पंडाल में स्थापित किया गया। श्री धाम वृंदावन से पधारी मुख्य कथावाचक साध्वी पूजा ब्रज किशोरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा संध्या 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक होगी। कथा 8 अप्रैल से 14 अप्रैल आगामी सात दिनों तक चलता रहेगा। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व कुमारी कन्याओं को लखनपुर श्रीमद्भागवत कमेटी के द्वारा भोजन का प्रबंध किया गया। वहीं लखनपुर के समस्त ग्रामीणों के द्वारा व्यवस्था देखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें