Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDevotees Gather for Shri Mad Bhagwat Katha at Lakhanpur Celebrating Lord Krishna s Birth

लखनपुर में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

रामगढ़ प्रखंड के लखनपुर गांव में नर्मदेश्वर शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन मनाया गया। कथावाचिका साध्वी पूजा ब्रज किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 12 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
लखनपुर में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लखनपुर गांव में नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज चतुर्थ दिवस में कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। बताते चलें कि श्री धाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका साध्वी पूजा ब्रज किशोरी ने प्रसंग में बताया कि धरती पर राजा कंश का पाप, दुराचार,अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया था।जिसका अंत करने के लिए भगवान विष्णु ने कंश के कारागार में देवकी के अष्टम् पुत्र के रूप में इस पृथ्वी लोक में श्रीकृष्ण के रुप में अवतरित हुए।जिसका लालन पालन गोकुल के नंदबाबा ओर मैया यशोदा के यहां हुआ।कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु आत्मसात होकर कथा श्रवण किया। तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर काफी उत्साहित हुई।नाचकर व झूमकर भावविभोर हुए। श्रीमद्भागवत कमिटी लखनपुर वह समस्त ग्रामीणों के द्वारा व्यवस्था देखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें