Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsCourt Proceedings Against Congress MLA Pradeep Yadav and Former MLA Randhir Singh for Obstructing Government Work
कोर्ट में पेश हुए पोड़ैयाहाट विधायक
दुमका के व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और पूर्व विधायक रंधीर सिंह पेश हुए। यह मामला 15 सितंबर 2010 का है, जब दोनों नेताओं और 12 कार्यकर्ताओं पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने...
Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 4 April 2025 04:08 PM

दुमका। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दुमका के व्यवहार न्यायालय के एमपी/एमएलए की विशेष अदालत सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मोहित कुमार चौधरी की अदालत में शुक्रवार को पोड़ैयाहाट के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव व सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह पेश हुए। इस केस में विधायक,पूर्व विधायक सहित 12 कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे। यह मामला 15 सितम्बर 2010 की है। उक्त सभी लोग झाविमो में शामिल थे। सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में प्रदीप यादव,रंधीर सिंह सहित 12 झाविमो के कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।