Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsCouple Seriously Injured in Car-Truck Collision on Hansdiha-Dumka Highway

ट्रक से टकराई कार, दंपति घायल

हंसडीहा-दुमका स्टेट हाईवे पर कुरमा हाट गांव के पास मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती किरण झा और ब्रजेश कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाTue, 29 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
ट्रक से टकराई कार, दंपति घायल

हंसडीहा। हंसडीहा-दुमका स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमा हाट गांव के समीप मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए घायल दंपती की पहचान किरण झा व उसके पति ब्रजेश कुमार झा के रूप में हूई है जानकारी के अनुसार कार सवार दंपति जमशेदपुर से गोड्डा जा रहे थे इस बीच जैसे ही उनकी कार कुरमा हाट पहुंची सड़क किनारे पहले से खड़ी ट्रक में कार की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक बिनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायल दंपति को ईलाज के लिए एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ केन्द्र सरैया हाट पहुंचाया। जहां चिकत्सको द्वारा घायल दंपति की नाजुक स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। इधर पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें