Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsCommunity Awareness Campaign Promotes Feminist Thinking in Ramgarh

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया जागरुकता अभियान

रामगढ़ के महुबना पंचायत के हडवा गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में नारीवादी सोच के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों,...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 22 Feb 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया जागरुकता अभियान

रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत महुबना पंचायत के हडवा गांव में हडवाडंगाल में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारीवादी सोच को लेकर सामुदायिक जागरुकता अभियान चलाया गया। बताते चलें कि इस जागरुकता अभियान के तहत नारी को अपना सम्मान, अधिकार, स्वतंत्रता आदि के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि संविधान में जो नारी का अधिकार है उसे मिलना चाहिए। इसके लिए नारियों का समाज में आगे बढ़ने चाहिए। मुख्य उद्देश्य नारियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। ताकि शिक्षा से ही अपने सम्मान, अधिकार की जानकारी हो सकता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि शिक्षित होकर ही अचछे समाज का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर उपस्थित ललिता हेम्ब्रम एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें