Chaiti Durga Puja Celebrated with Traditional Procession in Dumka चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शोभायात्रा, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsChaiti Durga Puja Celebrated with Traditional Procession in Dumka

चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शोभायात्रा

दुमका में चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शुक्रवार को पूजा समितियों द्वारा ढोल-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मां बेलभरणी पूजा का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 4 April 2025 03:58 PM
share Share
Follow Us on
चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शोभायात्रा

दुमका। चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शुक्रवार को दुर्गा स्थान पूजा समितियों के द्वारा ढोल-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मां बेलभरणी पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी ने विधिवत पूजा कर मां दुर्गा को सप्तमी के दिन पूजा मंडप में वेदी पर आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। दुर्गा स्थान पूजा समितियों के सदस्यों ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा की सप्तमी पर शोभायात्रा निकालने की यह एक पारंपरिक गतिविधि है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।