Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsAttempted Jewelry Theft in Ranishwar Female Thief Caught

दिन-दहाड़े घर में घुसकर आभूषण चोरी कर भागने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने पकड़ा

दिन-दहाड़े घर में घुसकर आभूषण चोरी कर भागने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने पकड़ादिन-दहाड़े घर में घुसकर आभूषण चोरी कर भागने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाMon, 5 May 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
दिन-दहाड़े घर में घुसकर आभूषण चोरी कर भागने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने पकड़ा

रानेश्वर। रानेश्वर थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार को दिन दहाड़े आभूषण चोरी का प्रयास किया गया। शोरगुल करने के बाद महिला चोर को पकड़ लिया गया और सभी आभूषणों को बरामद कर लिया गया। रानेश्वर के पथरा गांव के एक घर में कई महिलाएं छोटे छोटे बच्चे को साथ लेकर घुस गयी और घर की महिला से पीने की पानी मांगी गई। घर की महिला उक्त महिलाओं के लिए पीने की पानी निकालने कमरे के अंदर चली गई। इस बीच महिलाएं घर में मौजूद आभूषण को एक छोटा बक्से से उड़ा लिया गया। आभूषण लेकर महिलाएं अपने बच्चों के साथ तेज गति से भागने लगी।

इस पर गृहणी को संदेह हुआ और चेक की तो पता चला कि बक्से से सोने के आभूषण को चुरा लिया गया है। गृहणी ने जोरशोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग जुट गए और भाग रही महिला को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने महिला व बच्चे को पकड़कर रखा और पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को थाना लाया गया,पर किसी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला एवं बच्चे को छोड़ दिया। बता दें कि इन दिनों खानाबदोश महिलाएं काफी घुम रही है। सुनसान घरों में ये खानाबदोश महिलाएं पहुंचती है और येन केन प्रकारेण तरीके से गृहणियों को ठगी का शिकार बनाती नजर आती है। इधर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को इस बाबत पूछने पर बताया कि खानाबदोश महिलाओं को छोड़ दिया गया है। किसी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। इन महिलाओं पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें