Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsYouth Assaulted in Jharia for Praising Indian Army and PM Modi

देश के जवानों का गुणगान करने पर एक युवक को पीटा, थाना में शिकायत

झरिया प्रतिनिधिझरिया प्रतिनिधि झरिया में एक युवक को अपने ही देश के जवानों का शौर्य व गुणगान करना महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने बनियाहीर निवासी सूरज साव

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 9 May 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
देश के जवानों का गुणगान करने पर एक युवक को पीटा, थाना में शिकायत

झरिया। झरिया में एक युवक को अपने ही देश के जवानों का शौर्य व गुणगान करना महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने बनियाहीर निवासी सूरज साव को एक कार में बैठका कर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित सूरज साव ने झरिया थाना में चौथाई कुल्ही के कई युवकों को खिलाफ मारपीट, छिनतई एवं किडनैपिंग की लिखित शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चार नंबर में चाय पी रहा था। प्रधानमंत्री मोदी एवं भारतीय सेना का गुणगान कर रहे थे। तभी कुछ युवक आए और गाली गलौज करने लगे। उसके बाद एक सादे रंग कार में बैठाकर मुझे दूसरे जगह ले गए।

कई आपत्तिजनक नारे लगवाए। उसके बाद बुरी तरह से मारपीट कर उसे मोबाइल छीन लिया। उसके बाद मारकर सड़क किनारे छोड़ कर चला गए। किसी तरह जब होश आया और घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। उसके बाद झरिया थाना में लिखित शिकायत दी है। वहीं इस घटना की गंभीरता को देख झरिया पुलिस जांच में जुट गई है। जांच से ही पता चलेगा कि मामला क्या है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें