Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWater Supply Disruption in Jharia Repair Work on Damaged Pipeline

झमाडा का 30 इंच का पाईप फिर हुआ क्षतिग्रस्त, आज झरिया के लोगों को नही मिलेगा पानी

झरिया शहर और आसपास की 3 लाख की आबादी को बुधवार को पानी नहीं मिलेगा। झमाडा का 30 इंच का पाइप जामाडोबा जल संयंत्र के पास क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत कार्य के बाद ही गुरुवार को पानी की सप्लाई की जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 19 Feb 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
झमाडा का 30 इंच का पाईप फिर हुआ क्षतिग्रस्त, आज झरिया के लोगों को नही मिलेगा पानी

झरिया/जोड़ापोखर हिटी। झरिया शहर और आसपास की करीब 3 लाख की आबादी को फिर बुधवार को भी पानी नहीं मिल पाएगा। झमाडा का 30 इंच का पाइप जामाडोबा जल संयंत्र के पास मंगलवार की सुबह फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। झमाडा की ओर से बुधवार को क्षतिग्रस्त पाइप की मरमती की जाएगी। उसके बाद झरिया जल मीनार को पानी छोड़ा जाएगा। मरम्मत कार्य सही ढंग से पूरा होने पर लोगों को गुरुवार को ही पानी मिल पाएगा। बताते हैं कि रविवार की रात में 30 इंच का पाइप बैंड के पास पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे झरिया जल मीनार को पानी नहीं मिला था। जिसके कारण सोमवार को सप्लाई नहीं हुई थी। मंगलवार को जलमीनार में जो पानी था उसकी सप्लाई झरिया शहर और कुछ इलाकों में की गई है। लेकिन सुबह से ही झरिया जल मीनार को जामाडोबा जल संयंत्र से पानी मिलना बंद हो गया है।

वही बार-बार लीकेज होने पर धनबाद निर्माण झरिया के संयोजक व झरिया चेंबर के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता के अलावा शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट, सत्यनारायण भोजगढ़िया आदि ने झमाडा प्रबंधन के प्रति रोष जताया हैं। कहा है कि पूर्व में जो लीकेज मरम्मती की गई है उसमें भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। अनुभव विहीन लोगों को सप्लाई कार्य से जोड़ा गया है। उनको कितना प्रशर के साथ पानी देना है। कौन वाल्व ठीक करना है। यह पता नही है। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। अगर कार्य प्रणाली में सुधार नही हुआ तो लोग सड़क पर उतर जाएंगे।

विधायक रागिनी सिंह ने दी चेतावनी : झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रखी हुई है। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए झमाडा के अधिकारियों से बात की है। अगर इस तरह का रवैया रहा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कल झरिया के लोगों को मिलेगा पानी : झमाडा के जल कार्य अधिकारी व कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि पूर्व में हुए लीकेज को ठीक कर लिया गया है। मंगलवार की दोपहर तक झरिया में को पानी दिया गया है। लीकेज हो जाने पर मरमती का कार्य बुधवार की दोपहर तक होगा। झरिया जलमीनार को रात में पानी सप्लाई किया जाएगा। उसके बाद ही क्षेत्र में पानी सप्लाई हो पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें