वाटर शेड यात्रा रथ को विधायक ने किया रवाना
धनबाद में वर्षा जल संचय और जल छाजन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाटर शेड यात्रा रथ को रवाना किया गया। विधायक राज सिन्हा और उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा लोगों को जल के...

धनबाद वर्षा जल से संचय तथा जल छाजन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाटर शेड यात्रा रथ को रवाना किया गया। डीसी ऑफिस परिसर से विधायक राज सिन्हा तथा उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। विधायक ने कहा कि जल का महत्व है। सभी को इसे समझना होगा। वाटर शेड का निर्माण कर भूजल स्तर को बनाए रखा जा सकता है।
डीडीसी ने कहा कि वाटर शेड यात्रा की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की गई है। इसके लिए आउटरिच कैंपेन चलाया जा रहा है। जिले तोपचांची में 9 से 11 मार्च तक इसका आयोजन किया जा रहा है। वाटर शेड रथयात्रा लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ, सचिव पेटसी तथा जलछाजन टीम के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।