Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTributes Paid on 94th Martyrdom Day of Revolutionary Chandrashekhar Azad

शहादत दिवस पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धाजंलि

माकपा और पंचायत बचाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 94वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने आजाद को देश के लिए बलिदान देने वाला महान क्रांतिकारी बताया। सभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 28 Feb 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
शहादत दिवस पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धाजंलि

सिंदरी/जोड़ापोखर प्रतिनिधि। माकपा व पंचायत बचाओ संघर्ष समिति ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 94 वीं शहादत दिवस पर गुरुवार को संकल्प व श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन अलग अलग जगहों पर किया। सर्व प्रथम शहीद चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाला महान क्रांतिकारी बताया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में उन्होंने अपने पिस्तौल की आखिरी गोली अपने सर में मार ली। उनका कथन था हम आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे। सभा की अध्यक्षता सूर्य कुमार सिंह ने की। मौके पर गौतम प्रसाद, रानी मिश्रा, सुबल चंद्र दास, मुकेश कुमार ने अपना विचार व्यक्त किया। वही जीतपुर आजाद चौक पर गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 94 वीं शहादत दिवस मनाई गई। सर्व प्रथम शहीद-ए- आजम की तस्वीर पर माल्यार्पण की गई। पंचायत बचाव समिति के कार्तिक तिवारी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन चरित्र से सिख लेने की जरूरत है। अजित महतो, अनिल महतो, बिष्णु तिवारी, बबलू महतो आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें