Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTrains Cancelled Due to Kumbh Mela Crowd from Dhanbad to Prayagraj

गोमो होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी कुम्भ मेला तक हुईं रद्द

धनबाद से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को कुम्भ की भीड़ के कारण एक दिन पहले रद्द कर दिया गया। रेलवे ने गोमो होकर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को 26 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा की है। इसमें पुरी-नई दिल्ली...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 24 Feb 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
गोमो होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी कुम्भ मेला तक हुईं रद्द

धनबाद, मुख्य संवाददाता कुम्भ की भीड़ के कारण धनबाद से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों को एक दिन पहले ही रद्द कर दिया गया था। रविवार को रेलवे ने गोमो होकर दिल्ली जाने वाली रांची और पुरी की ट्रेनों को भी रद्द करने की घोषणा की। कुम्भ मेला यानी 26 फरवरी तक गोमो होकर दिल्ली जाने वाली अमूमन सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 24 से 26 फरवरी, 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 23 से 26 फरवरी, 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी, 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस एक मार्च, 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी, 12820 आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 28 फरवरी को, 12826 आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस 26 फरवरी को, 12825 रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को, 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी को और 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को नहीं चलेगी। धनबाद आने वाली 03680 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल 25 फरवरी को कोयंबटूर से रद्द रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें