Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Road Accident Claims Life of Senior Station Master Prafull Ojha in Govindpur

सड़क दुर्घटना में घायल रेलकर्मी प्रफुल्ल ओझा ने भी दम तोड़ा

देवघर से पूजा कर लौटने के दौरान कार हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त हादसे में

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 22 Feb 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में घायल रेलकर्मी प्रफुल्ल ओझा ने भी दम तोड़ा

गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गत एक फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मास्टर कॉलोनी गोविंदपुर निवासी प्रफुल्ल ओझा (57) का इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह डीआरएम कार्यालय धनबाद में सीनियर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत थे। ओझा झारखंड सशस्त्र वाहिनी-3 से अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर रामाकांत ओझा का बडे पुत्र थे। प्रफुल्ल उस वक्त घायल हो गए थे जब वह अपने परिवार के साथ देवघर से आईटेन कार से देवघर से पूजा कर घर लौट रहे थे। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर पालोबेड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। कार प्रफुल्ल ओझा के छोटे भाई अरविंद ओझा चला रहे थे। उक्त दुर्घटना में प्रफुल्ल ओझा की पत्नी सुधा ओझा एवं छोटे भाई अरविंद ओझा की मौत हो गई थी। प्रफुल्ल ओझा को गंभीर हालत में धनबाद से कोलकाता रेफर कर दिया गया था। वहीं अरविंद ओझा की पत्नी सरोज ओझा इलाज के बाद घर लौट आईं हैं। कार में सवार सिर्फ वही बच सकीं। प्रफुल्ल ओझा का शव शनिवार को गोविंदपुर पहुंचेगा। उनकी एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र शुभ्रांशु इंटेलिजेंस ब्यूरो बेगलुरु में इंस्पेक्टर हैं। इकलौती पुत्री प्रेरणा ओझा का विवाह गत वर्ष तीन दिसंबर को हुआ था। प्रफुल्ल ओझा की मृत्यु के साथ 80 वर्षीय सूबेदार मेजर साहब के दोनों पुत्रों का निधन हो गया। उनके निधन से पूरी कॉलोनी में मातम प्रसर गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें