Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादTeen Girl Rescued from Boyfriend s Home in Madhuban

किशोरी को पुलिस ने प्रेमी के घर से किया बरामद

बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 08:05 PM
share Share

बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड के महेशपुर बस्ती से बीते चार दिन पूर्व घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी को मधुबन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार को मनियाडीह स्थित प्रेमी नेतलाल राय के आवास से बरामद किया। पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी युवक के साथ मधुबन थाना ले आयी। बताया जा रहा है कि बीते 15 सितंबर को किशोरी अपने घर से जरूरी सामान खरीदने महेशपुर बाजार आई थी। इसी दौरान उसे मनियाडीह निवासी दुखी राय के पुत्र नेतलाल राय अपने साथ बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। इस घटना के बाद किशोरी के परिजन उसे खोजबीन के बाद इस मामले की लिखित शिकायत मधुबन पुलिस को देकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। इधर मधुबन थाना प्रभारी पीकू प्रसाद को जानकारी मिली कि किशोरी मनियाडीह में अपने प्रेमी युवक के घर पर है। इसके बाद पुलिस ने मनियाडीह पहुंची और युवक तेजलाल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसके आवास से किशोरी को बरामद कर थाने ले आयी। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए युवक के विरूद्ध मधुबन पुलिस से लिखित शिकायत की है। इस मामले में थानेदार पीकू प्रसाद ने बताया कि किशोरी के पिता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शुक्रवार को हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। इस मामले में किशोरी को धनबाद न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें