Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSix Killed in Dhanbad Road Accident Involving Scorpio and Truck

राजगंज सड़क हादसे में मरनेवालों की संख्या छह हुई, दो गंभीर

धनबाद के राजगंज में शुक्रवार रात जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। दो घायल बच्चियों की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के दस सदस्य प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 23 Feb 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
राजगंज सड़क हादसे में मरनेवालों की संख्या छह हुई, दो गंभीर

धनबाद/राजगंज, हिटी राजगंज में जीटी रोड पर शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हादसे के दूसरे दिन शनिवार को दो घायलों की मौत इलाज के दौरान जेपी हॉस्पिटल में हो गई। दोनों बच्चियां थीं। वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों वेंटिलेटर पर हैं। तीन लोगों को हल्की चोट है। एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। स्कॉर्पियो चालक समेत चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित नोरपा निवासी एक ही परिवार के 10 सदस्य शुक्रवार की रात महाकुम्भ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। राजगंज के पास जीटी रोड पर इनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। इसी समय पीछे से आ रही एक अन्य कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकरा गई थी। इस घटना में माहुर हुगली निवासी कार के चालक शेख रजब अली समेत कार पर सवार पियाली साहा, श्यामोली साहा और प्रणव साहा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। बाकी सात घायल थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा था। यहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था। दो बच्चियां समेत चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इलाज के लिए उन्हें जेपी अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान दो बच्चियां अन्वेषा साहा (6 वर्ष) और अलमुनी साहा (5 वर्ष) की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जेपी अस्पताल में भर्ती दो अन्य घायल विश्वरूप साहा और सुदीप साहा उर्फ पगलू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों वेंटिलेटर पर हैं। इन सबके साथ हादसे में कार सवार नीता साहा, सुदीप साहा और राहुल रॉय भी जख्मी हैं। नीता के सिर में चोट है। इनका इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। राहुल रॉय और सुदीप को हल्की चोट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें