Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsShakti Mandir Alters Aarti Timing Due to Rising Heat

शक्ति मंदिर में आरती के समय में बदलाव

धनबाद के शक्ति मंदिर में बढ़ती गर्मी के कारण आरती और पूजन के समय में बदलाव किया गया है। 17 मार्च से विश्राम आरती का समय 11.05 बजे से घटाकर 10.30 बजे किया गया है। अन्य आरतियों के समय में भी परिवर्तन...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 17 March 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
शक्ति मंदिर में आरती के समय में बदलाव

धनबाद, वरीय संवाददाता बढ़ती गर्मी को देखते हुए शक्ति मंदिर में आरती व पूजन के समय में बदलाव किया गया है। जानकारी देते हुए श्रीश्रीश्री भगवती जागरण कमेटी, शक्ति मंदिर के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 17 मार्च से आरती का समय बदल जाएगा। दोपहर में विश्राम आरती जो पहले 11.05 बजे होती थी, उसका समय घटा कर 10.30 बजे कर दिया गया है। बताया कि पहले मां के दरबार का पट पूर्वाह्न 11.30 बजे बंद हो जाता था, अब 11 बजे होगा। पट्ट पुनः संध्या चार बजे खुलेगा और संध्या आरती जो पहले 6.05 बजे होती थी, अब 6.30 बजे होगी मां के दरबार का पट्ट रात्रि शयन आरती के बाद 8.30 बजे बंद होगा। नए समय के अनुसार मंगला आरती प्रात: 5.15 बजे, दिवा आरती 7.05 बजे, विश्राम आरती दोपहर में 10.30 बजे, संध्या आरती 6.30 बजे और शयन आरती का समय रात्रि में 08.05 बजे निर्धारित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।