Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSevere Heatwave in Dhanbad Temperature Hits 41 C Relief Expected Soon

आसमान से बरस रही आग, लू बना रही बीमार

धनबाद में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी के कारण बीमार हो रहे हैं और राहत के लिए 26 अप्रैल का इंतज़ार करना पड़ रहा है। बच्चों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 25 April 2025 06:52 AM
share Share
Follow Us on
आसमान से बरस रही आग, लू बना रही बीमार

धनबाद। अप्रैल के महीने में आसमान से आग बरस रही है। धूप इतनी तेज है कि दस मिनट में ही पसीने से शरीर भींग जाए। गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे झुलसा रहे हैं। गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसे राहत के लिए अभी दो दिनों का और इंतजार है। 26 अप्रैल से धनबाद में गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। धनबाद में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है। रविवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी का असर सबसे अधिक छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूल का समय सोमवार से बदलने का निर्देश सरकार ने दिया है, लेकिन अभी गर्मी का आलम ऐसा है कि हर दिन बच्चों को लू लगने का खतरा बना हुआ है। इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशान फुटपाथ दुकानदार हैं जो 41 डिग्री तापमान में भी सड़कों पर बैठकर अपना रोजगार कर रहे हैं।

सत्तू-बेल शर्बत की खपत बढ़ी, लस्सी के ठेले दिखने लगे: धनबाद में पड़ रही भयंकर गर्मी की वजह से सत्तू और बेल शर्बत की खपत बढ़ गई है। लू से बचने के लिए लोग बाजार में बिक रहे फलों के जूस से लेकर सत्तू और बेल की शर्बत पी रहे हैं। शहर में चौक-चौराहे पर लस्सी के ठेले भी दिखने लगे हैं। बाजार में पैकेट वाली लस्सी भी शाम होते-होते आउट ऑफ स्टॉक हो जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें